Home » Ranchi BJP Union Budget Discussion : रांची में केंद्रीय बजट पर चर्चा, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा-झारखंड को 300% ज्यादा राशि दी मोदी सरकार ने

Ranchi BJP Union Budget Discussion : रांची में केंद्रीय बजट पर चर्चा, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा-झारखंड को 300% ज्यादा राशि दी मोदी सरकार ने

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के तहत रविवार को रांची के चेंबर भवन में केंद्रीय बजट पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बजट पर बयान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट को देश की समृद्धि और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट को चार प्रमुख इंजनों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इनमें ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए MSME, बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के साथ आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बजट छह आयामों पर आधारित है, जिनमें विकास को गति देना, समावेशी विकास को सुनिश्चित करना, मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाना, निजी क्षेत्र के निवेश को प्रेरित करना, और घरेलू भावना को मजबूत करना शामिल है।

कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छह दशक के शासनकाल में सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन मोदी सरकार के शासन में पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।

उन्होंने झारखंड को लेकर बताया कि मोदी सरकार ने पिछले दशक में झारखंड को 300 प्रतिशत ज्यादा राशि दी है। 2004 से 2014 तक झारखंड को जहां 56,090 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं 2014 से 2024 तक यह राशि बढ़कर 2,26,444 करोड़ रुपये हो गई है।

बदलता भारत, विकसित भारत : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत अब बदल रहा है। उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया 2047 में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में मदद करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, और झारखंड में भी सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं, जो केंद्र सरकार की देन हैं।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोग

कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक, संजीव विजयवर्गीय, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, उषा पांडे, जितेंद्र वर्मा, विनय सिंह, संजीव चौधरी, राजू सिंह, सुरेश प्रसाद, पायल सोनी, रोमित नारायण सिंह, प्रकाश साहू, और रवि मुंडा समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Related Articles