RANCHI: महापर्व छठ पूजा की धूम राजधानी में देखने को मिली। सोमवार को व्रत रखने वाले घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धा और भक्ति से लोगों ने भगवान भास्कर की आराधना की। शहर के विभिन्न जलाशयों पर छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। दोपहर से ही श्रद्धालु घाटों की ओर निकल पड़े थे। महाप्रसाद सजाकर व्रती घाटों पर पहुंचीं। पूजा के दौरान पूरे रांची शहर में छठ गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं रंग बिरंगी रोशनी शहर का बड़ा हिस्सा जगमगा रहा है।
घाटों पर किए गए है विशेष इंतजाम
रांची नगर निगम, जिला प्रशासन के अलावा पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई। वहीं जलाशयों के गहरे हिस्सों में बांस और लाल रिबन से बैरीकेडिंग की गई है।
उपायुक्त रांची ने परिवार के साथ हटनिया तालाब पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रूप से पर्व मनाने की अपील की। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह सूर्योदय का समय 5:52 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

 
														
