Home » RANCHI NEWS: रांची में बढ़ते अपराध पर जोनल आईजी ने बुलाई बैठक, समीक्षा के बाद ये दिया टास्क

RANCHI NEWS: रांची में बढ़ते अपराध पर जोनल आईजी ने बुलाई बैठक, समीक्षा के बाद ये दिया टास्क

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए जोनल आईजी मनोज कौशिक ने समाहरणालय भवन में एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित जिले के सभी एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाना और सिटीजन पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना था। जोनल आईजी मनोज कौशिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम अपराधों के साथ-साथ संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम) पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से नारकोटिक्स से जुड़े मामलों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेने और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

सिटीजन पुलिसिंग पर जोर

बैठक में सिटीजन पुलिसिंग पर भी जोर दिया गया। आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने और जनता का भरोसा जीतने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वय बेहतर हो सके। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। आईजी ने रांची ट्रैफिक एसपी को डेटा आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर काम करने का निर्देश दिया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और सुचारु बन सके। आईजी ने कहा कि बैठक का मकसद केवल अपराध पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करना भी है।


Related Articles