Home » RANCHI NEWS: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

RANCHI NEWS: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

by Vivek Sharma
डीसी का जनता दरबार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया। जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, पेंशन, छात्रवृत्ति तथा अन्य समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर जानना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

भू-माफियाओं की लोगों ने की शिकायत

इस दौरान कई शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जे और भू-माफियाओं की गतिविधियों को लेकर सामने आईं। कुछ लोगों ने लंबित म्यूटेशन और दोहरी जमाबंदी को रद्द करने की मांग रखी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों पर प्रशासन की नजर है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं पर भी लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

READ ALSO: RANCHI NEWS: जनता दरबार में आया अनोखा मामला, अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दे दिया मालिक की दूसरी पत्नी को

Related Articles