Home » रांची : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रांची : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तुपुदाना ओपी पुलिस ने पूजा कच्छप और विवेक तिग्गा के हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रवि मिंज, आयुष एक्का और दानियल तिग्गा शामिल है। इनके पास से मृतक का लुटा हुआ केटीएम बाइक, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 13 नवंबर 2021 को तुपुदाना के बेरमाद में पूजा कच्छप और विवेक तिग्गा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गुप्त सूचना मिल रही थी कि तुपुदाना के ही लड़कों ने पूजा और विवेक की हत्या की है। इसके बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन रात में चारो मैदान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी समय कथित रूप से प्रेमी- प्रेमिका पूजा और विवेक मैदान में आये और मैदान में दूसरी ओर बैठ गये। इसी बीच रवि और निरंजन लड़की के साथ दुष्कर्म की बात करने लगा। तभी एक युवक ने कहा, नहीं वो ऐसा नहीं करेगा। उसके बाद निरंजन,रवि दूसरी ओर बैठे विवेक और पूजा के पास गये एवं छेड़छाड़ करने लगे।

विवेक और पूजा ने विरोध किया, तो मारपीट करने लगे। इसी बीच लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसपर तीनों आरोपितों ने विवेक और पूजा की मारकर हत्या कर दी। फिर बाइक लेकर सभी फरार हो गये। वहीं दूसरी मामले में एक आरोपित निरंजन बांडो की हत्या हो चुकी है, जो पीएलएफआई का उग्रवादी भी था।

Related Articles