RANCHI (JHARKHAND): दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में महिला कर्मचारियों को समर्पित एक नया और सुसज्जित भोजन कक्ष मैत्री का मंडल कार्यालय परिसर में उद्घाटन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिन्द्रा और दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की अध्यक्षा मोना बिन्द्रा ने इस नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मैत्री भोजन कक्ष महिला कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुसज्जित भोजन स्थल प्रदान करेगा। इसमें करीब 20 महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा एक छोटी रसोई और एक वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध है। जिससे कि महिला कर्मचारी खुद को सुरक्षित भी महसूस करेगी। यह कक्ष का निर्माण सर्वो रांची के सहयोग से कराया गया है। उसी की देखरेख में संचालित भी किया जाएगा। यह पहल महिला कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक और फ्रेंडली वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस शुभ अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय साकेत कुमार समेत अनेक शाखा अधिकारी, सर्वो रांची की उपाध्यक्ष अजिता रानी, सचिव रश्मि पिप्पल तथा अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।