Home » RANCHI RAIN NEWS: मूसलाधार बारिश से हरमू और स्वर्णरेखा खतरे के निशान से ऊपर, आसपास फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू 

RANCHI RAIN NEWS: मूसलाधार बारिश से हरमू और स्वर्णरेखा खतरे के निशान से ऊपर, आसपास फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): राजधानी रांची में तीन दिनों से हो रही बारिश विकराल रूप ले चुकी है। अलर्ट के बीच सुबह से बारिश तेज हो रही है। ऐसे स्वर्णरेखा और हरमू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्वर्णरेखा में पानी बढ़ने से नामकुम में पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से कई लोग फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे लोग सुरक्षित स्थानों पर फिलहाल शरण ले ले। 

उफान पर है हरमू नदी 

हरमू नदी पूरे उफान पर है। आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। हालांकि हरमू नदी के किनारे कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि लोगों के घरों में बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है। लोगों के घरों में समान जलमग्न है। काफी सामान बर्बाद हो चुका है। 

जल निकासी के नहीं है इंतजाम 

मानसून की पहली बारिश में रांची नगर निगम की व्यवस्था की पोल खुल गई। जल निकासी के इंतजाम पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। नालियां ओवर फ्लो बह रही है। जिससे पूरा कचरा लोगों के घरों में पहुंच गया है। निचले इलाकों में लोग परेशान हैं। गंदगी के कारण उन्हें बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। 

मूक बधिर स्कूल में घुसा पानी

निवारणपुर स्थित क्षितिज मूक बधिर स्कूल में हरमू का पानी घुस गया है। वहीं नालों का पानी स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर भर गया। ऐसे में तत्काल बच्चों को ऊपर शिफ्ट कर दिया गया है। पानी भर जाने से बच्चों को परेशानी हो रही है। चूंकि टॉयलेट बाथरूम भी जलमग्न हो चुका है। खाने का राशन और कंप्यूटर भी खराब हो गए हैं। अब चिंता इस बात की सता रही है कि अभी पूरी बरसात बाकी है। वहीं एक शिक्षक ने बताया कि नदी पर छोटा पुल तो बनाया गया है। लेकिन उसमें लगे कलवर्ट जाम हो गया है। इस वजह से नदी का पानी रोड से होकर स्कूल तक पहुंच गया। 

READ ALSO: Jharkhand liquor scam : छत्तीसगढ़ का कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार, रांची लेकर आएगी ACB



Related Articles