Jharkhand Aaj Ka Mausam : रांची : झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत से दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रांची, हजारीबाग सहित कुल 9 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rainfall in Jharkhand) और वज्रपात (Lightning Alert) की चेतावनी जारी की है। सोमवार को दोपहर 3 बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जिससे रांची समेत कई शहरों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कांके डैम और हटिया डैम में जलस्तर अधिकतम सीमा पर पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हो गया है।
Jharkhand Mausam Alert : इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (IMD Rainfall Alert in Jharkhand) जारी की गई है, वे हैं…
रांची, बोकारो, जामताड़ा, पलामू, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, खूंटी और लोहरदगा। इन जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है और अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। लोग दिन में भी रजाई या चादर का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
आज का मौसम पूर्वानुमान : रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना
Jharkhand Today Weather Forecast के अनुसार, आज सुबह आंशिक बादल छाए रहे और हल्की धूप निकल सकती है। लेकिन, दोपहर 2 बजे के बाद मौसम का रुख अचानक बदल सकता है। IMD के मुताबिक, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
वज्रपात का खतरा: सावधानी बरतने की जरूरत
Jharkhand Lightning Alert : मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगर लगातार चार घंटे तक बारिश होती है, तो तेज गर्जना और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान घर से बाहर न निकलें और किसी भी चेतावनी को नजरअंदाज न करें।
25 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे झारखंड में 25 जून तक तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब (Monsoon in Jharkhand) बना रह सकता है। इससे पहले भी झारखंड में कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है।
Jharkhand Rainfall Record : रांची में सामान्य से 60% अधिक बारिश
अब तक रांची में 421 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है और औसत से 60% ज्यादा है। वहीं, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 310 से 330 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 50% अधिक है।