Home » Jharkhand Weather : अभी एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Jharkhand Weather : अभी एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

by Rakesh Pandey
jharkhand Weather Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजस्थान से आने वाली गर्म पश्चिमी हवाओं का प्रभाव अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। इस कारण राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में और बढ़ोतरी देखी जाएगी। खासकर झारखंड के पूर्वी जिलों में लू और हीट स्ट्रोक की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है।

झारखंड में लू का प्रकोप अगले सप्ताह तक रहैगा जारी

राज्य के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 मई के बाद से रांची, खूंटी और अन्य मध्य एवं दक्षिणी जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा। इसके चलते लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री पार पहुंचने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह स्थिति विशेष रूप से स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है।

कहां कितना रहेगा तापमान : Jharkhand Weather Forecast

पूर्वी झारखंड के जिलों में भारी गर्मी की चेतावनी
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज

अधिकतम तापमान : 40 डिग्री

न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री

उत्तर-पश्चिमी जिले
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू

अधिकतम तापमान : 39 डिग्री

न्यूनतम तापमान : 26 डिग्री

मध्य झारखंड के जिले
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला

अधिकतम तापमान : 39 डिग्री

न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री

दक्षिणी और सीमावर्ती जिले
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा

अधिकतम तापमान : 41 डिग्री

न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री

हीट वेव से बचाव के उपाय : Heatwave Safety Tips


दिन के गर्म समय (दोपहर 12 से शाम 4 बजे) में बाहर निकलने से बचें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें।

आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और सिर को ढककर रखें।

गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं : Jharkhand Me Garmi Kab Tak


मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले एक सप्ताह तक लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण मौसमी बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसलिए राज्य के नागरिकों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों को अपनाने की आवश्यकता है।

Read Also- Jharkhand Weather : झारखंड मौसम अपडेट : बारिश, ओलावृष्टि और अब हीट वेव का अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Related Articles