Home » RANCHI NEWS: ‘द फोटोन न्यूज’ की खबर का असर: 48 करोड़ की बिल्डिंग के मेंटेनेंस के लिए इस्टीमेट बनाने का निर्देश

RANCHI NEWS: ‘द फोटोन न्यूज’ की खबर का असर: 48 करोड़ की बिल्डिंग के मेंटेनेंस के लिए इस्टीमेट बनाने का निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): रांची नगर निगम की बहुचर्चित 48 करोड़ रुपये की बिल्डिंग को बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही इस भवना का मेंटेनेंस कराया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने भवन के मेंटेनेंस को लेकर इस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि नगर निगम भवन का मेंटेनेंस कराया जा सके। बता दें कि द फोटोन न्यूज में 48 करोड़ी बिल्डिंग का नहीं हो रहा मेंटेनेंस, हादसे का इंतजार कर रहा नगर निगम खबर को 26 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल गई है।

READ ALSO: RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: 48 करोड़ की बिल्डिंग का नहीं हो रहा मेंटेनेंस, हादसे का इंतजार कर रहा नगर निगम 

जर्जर हो रहा निगम का भवन

द फोटोन न्यूज में हमने बताया था कि रांची नगर निगम का भवन इन दिनों अपनी दुर्दशा को लेकर चर्चा में है। यह आलीशान बिल्डिंग अब जर्जर होती जा रही है। इतना ही नहीं पूरे शहर की व्यवस्था देखने वाले नगर निगम का ध्यान अपने ही भवन पर नहीं है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। भवन का किसी भी तरह का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। भवन की ऊंचाई से टाइल्स के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे नगर निगम में काम कराने के लिए आने वाले लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है।

कुछ दिन पहले एक घटना में नीचे खड़ी एक बाइक पर भारी टाइल गिर गई थी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात ये रही कि कोई व्यक्ति उस समय वहां मौजूद नहीं था, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। भवन की ऊपरी मंजिलों में लगाई गई भारी-भरकम टाइल्स को क्लिप की मदद से लगाया गया है, जो अब समय के साथ ढीली होकर गिर रही हैं।

READ ALSO: Ranchi Sports News: रांची में शुरू हुई 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025

Related Articles