Home » Ranchi Pithoria Sarhul Procession Dispute : पिठोरिया में सरहुल जुलूस विवाद: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बंद की चेतावनी

Ranchi Pithoria Sarhul Procession Dispute : पिठोरिया में सरहुल जुलूस विवाद: 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो बंद की चेतावनी

by Yugal Kishor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित हेड़ाबालू में सरहुल जुलूस के दौरान एक झालर को लेकर हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। इस विवाद के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर केंद्रीय सरना समिति ने बुधवार को प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो पिठोरिया चौक को बंद किया जाएगा।

विवाद का कारण?

गौरतलब है कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के हेड़ाबालू में सरहुल जुलूस के दौरान एक झालर जुलूस के झंडे से टूट गया था। इस पर झालर लगाने वाले लोग भड़क उठे और उन्होंने सरहुल जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालांकि, कुछ प्रबुद्ध ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और मारपीट कर रहे महिला-पुरुषों को वहां से खदेड़ा।

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस की टीम लगातार इलाके में कैंप कर रही हैं। इस घटना में पाहन समेत कई लोग घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के बीच अभी भी आक्रोश है।

24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा, “अगर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की गई, तो हम पिठोरिया चौक बंद कर देंगे और विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।” उन्होंने इस घटना को सामाजिक ताना-बाना को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles