Home » Jharkhand Weather Today : झारखंड के 18 जिलों में मौसम का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका

Jharkhand Weather Today : झारखंड के 18 जिलों में मौसम का अलर्ट, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका

by Rakesh Pandey
weather report
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के 18 जिलों के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में गरज के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

किन जिलों पर है खतरा?

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में इस मौसम परिवर्तन का असर देखने को मिलेगा। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा शामिल नहीं हैं। इसका मतलब है कि इन पांच जिलों को छोड़कर बाकी सभी 18 जिलों में 16 मई से मौसम बिगड़ने की संभावना है।

गर्मी से मिलेगी राहत, लेकिन खतरा बरकरार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव आएगा। इस नमी के चलते हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए, उन्होंने लोगों से गरज के समय घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव 18 मई तक जारी रह सकता है।

गुरुवार को मौसम रहा सामान्य

वहीं, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम आमतौर पर साफ रहा। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को राज्य के विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा: रांची में 37.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, डालटेनगंज में 42.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 39.5 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 मई से मौसम लेगा नया मोड़, हो सकती है भारी बारिश

18 मई से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि इस दिन से लगातार बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान में आ सकती है गिरावट, जानिए कहां रहेगा कितना तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। संभावित तापमान इस प्रकार रहेगा…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 41°C, न्यूनतम 27°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 42°C, न्यूनतम 27°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 40°C, न्यूनतम 26°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C

झारखंड मौसम अपडेट : गर्मी से राहत के संकेत, अगले कुछ दिन अहम

राज्य में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्म हवाओं के बीच मौसम विभाग की यह चेतावनी राहत लेकर आई है। 18 मई से शुरू होने वाली बारिश और आंधी का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट संभव है। फिलहाल तेज धूप और गर्म हवाओं के बावजूद दोपहर के बाद मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है।

Read Also- Jharkhand Weather Heat Stroke Alert : झारखंड मौसम अपडेट : अगले 48 घंटे तक हीट स्ट्रोक का अलर्ट, 16 मई से राहत की उम्मीद

Related Articles