Home » Jharkhand Weather Alert : झारखंड में तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

by Rakesh Pandey
jharkhand-weather-update- (1)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रांची समेत कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में नमी युक्त हवाएं प्रवेश कर रही हैं, जिससे मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Jharkhand Mausam : उत्तरी-पूर्वी जिलों में भारी ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के कारण उत्तरी-पूर्वी झारखंड में भारी ओलावृष्टि की संभावना है। खासकर साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा जिलों के लिए ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

आज इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश और वज्रपात

रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में आज तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली गिरने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के जिलों में संभावित तापमान

राज्य के विभिन्न जिलों में आज तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी संभावित तापमान कुछ इस प्रकार है…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 39°C, न्यूनतम 23°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 38°C, न्यूनतम 23°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 39°C, न्यूनतम 24°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 40°C, न्यूनतम 26°C

Mausam Update Jharkhand : सुरक्षा को लेकर सलाह

तेज बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए लोगों को आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट्स पर नजर रखें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें या उन्हें मजबूत प्लास्टिक या तिरपाल से ढंकने की व्यवस्था करें।

Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में आज से झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 1 मई तक कूल-कूल रह सकता है मौसम

Related Articles