आज का पंचांग
सूर्योदय के समय ग्रह स्थिति
- सूर्य मिथुन में
- चंद्र कन्या में
- मंगल सिंह में
- बुध कर्क में
- गुरु मिथुन में
- शुक्र वृष में
- शनि मीन में
- राहु कुंभ में
- केतु सिंह में लग्नारंभ समय
- कर्क 06:25 बजे से
- सिंह 08:41 बजे से
- कन्या 10:53 बजे से
- तुला 13:04 बजे से
- वृश्चिक 15:18 बजे से
- धनु 17:34 बजे से
- मकर 19:39 बजे से
- कुंभ 21:26 बजे से
- मीन 22:59 बजेे से
- मेष 00:29 बजे से
- वृष 02:09 बजे से
- मिथुन 04:07 बजे से बुधवार वर्ष 2025 का 183वां दिन
- दिशाशूल उत्तर
- ऋतु वर्षा
- विक्रम संवत् 2082
- शक संवत् 1947
- मास आषाढ़
- पक्ष शुक्ल
- तिथि सप्तमी 11:59 बजे समाप्त
- नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 11:08 बजे समाप्त
- योग वरीयान 17:47 बजे समाप्त
- करण वणिज 11:59 बजे
- तदनन्तर विष्टि 01:00 बजे समाप्त
- चन्द्रायु 06:6 घण्टे
- रवि क्रान्ति उत्तर 230 02Ó
- सूर्य उत्तरायन
- कलि अहर्गण 1872393
- जूलियन दिन 2460858.5
- कलियुग संवत् 5125
- कल्पारंभ संवत् 1972949123
- सृष्टि ग्रहारंभ संवत् 1955885123
- वीरनिर्वाण संवत् 2551 हिजरी सन् 1446
- महीना मोहर्रम
- तारीख 06 आज का दैनिक राशिफल
♈ मेष (Aries) : आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए उपयुक्त है। अपनी गतिविधियों का मूल्यांकन करें और जिन क्षेत्रों में निरंतर असंतोष बना हुआ है, वहां बदलाव पर विचार करें। कुछ वैचारिक द्वंद्व आपको निर्णय लेने में असमर्थ कर सकते हैं, लेकिन किसी शुभचिंतक की सलाह आज आपकी राह आसान कर सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं, विशेषकर आरोग्य में गिरावट की संभावना है। संतान से संबंधित चिंता बनी रहेगी। साथ ही शत्रुपक्ष की हरकतें भी मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। संयमित रहें और स्वविवेक से काम लें। (शुभांक : 5, 6, 7)
♉ वृषभ (Taurus) : कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी, लेकिन आपकी बुद्धि, साहस और परिश्रम सफलता की राह बनाएंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आत्मचिंतन करें, मित्रों की उपेक्षा न करें क्योंकि पुराने साथी आज लाभदायक भूमिका निभा सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है, जो सकारात्मक परिणाम दे सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है। जोश से अधिक होश में रहकर निर्णय लें। कुल मिलाकर पुरुषार्थ पर भरोसा करें और प्रयासों को जारी रखें। (शुभांक : 5, 7, 8)
♊ मिथुन (Gemini) : दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन शैक्षणिक क्षेत्रों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पुरानी बीमारी उभर सकती है। व्यापारिक क्षेत्रों में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष कमजोर रहेगा, लेकिन पारिवारिक कलह मानसिक शांति भंग कर सकती है। गोचर की कुछ प्रतिकूलता आपको दिनभर विचलित कर सकती है। धैर्य रखें और स्वविवेक से कार्य करें। (शुभांक : 4, 6, 7)
♋ कर्क (Cancer) : आज रुकावटों के बावजूद आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। फालतू विवादों या चर्चाओं में समय न गंवाएं। पूर्व नियोजित कार्य बिना अड़चन के पूरे हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं और नई संभावनाएं बनेंगी। हालांकि कार्यभार अधिक रहेगा, फिर भी परिणाम संतोषजनक रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। (शुभांक : 4, 6, 7)
♌ सिंह (Leo) : आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य आज सहजता से पूर्ण होंगे। विशेष रूप से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सभा-गोष्ठियों में सम्मान प्राप्त होगा। यदि कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। दिन भर खुशियों का माहौल बना रहेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। व्यापार में भी उन्नति के योग हैं और आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। (शुभांक : 6, 7, 9)
♍ कन्या (Virgo) : स्वास्थ्य में पहले से सुधार दिखाई देगा और मानसिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति संभव है। अगर किसी अवरुद्ध कार्य को लेकर चिंता है तो आज वह भी संभवतः पूर्ण हो सकता है। समाज में अच्छे लोगों का साथ मिलेगा और यात्रा से लाभ के योग हैं। फालतू की भागदौड़ से बचें और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। जीवन स्तर में बदलाव के संकेत हैं। (शुभांक : 4, 5, 7)
♎ तुला (Libra) : नवीन व्यवसायिक योजनाओं की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। आपकी अभिलाषाएं पूर्ण होने के संकेत हैं। सरकारी कामों में सावधानी रखें, लापरवाही परेशानी ला सकती है। अपने विश्वस्त लोगों की राय को प्राथमिकता दें। घर में किसी नये सदस्य के आगमन से प्रसन्नता होगी। नये लोगों से जुड़ाव फायदेमंद रहेगा। वर्तमान कार्यों को सावधानी से संभालें और लापरवाही न बरतें। (शुभांक : 7, 8, 9)
♏ वृश्चिक (Scorpio) : आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना बन रही है। घर या वाहन खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी काम निपटाएं। हालांकि आर्थिक तंगी कुछ देर के लिए परेशान कर सकती है, लेकिन काम में सफलता अवश्य मिलेगी। (शुभांक : 4, 6, 8)
♐ धनु (Sagittarius) : आज कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है और पुराने मित्रों से मेल-मिलाप का योग है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी और नियोजित धन से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। शुभांक : 5, 7, 9)
♑ मकर (Capricorn) : छोटे-छोटे कारणों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी नई योजना को शुरू करने का मन बन सकता है। व्यक्तिगत कामों में व्यर्थ की बातों से दूर रहकर ध्यान केंद्रित करें। जल्दबाजी से बचें और काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। (शुभांक : 2, 4, 6)
♒ कुम्भ (Aquarius) : आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और नए अनुभव प्राप्त होंगे। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। व्यवसाय में उन्नति और लाभ के संकेत हैं। ज्ञानार्जन का अच्छा अवसर मिल सकता है और किसी आध्यात्मिक यात्रा का भी संयोग बन रहा है। (शुभांक : 5, 6, 7)
♓ मीन (Pisces) : धर्म-कर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा और किसी पुराने संकल्प की पूर्ति के संकेत हैं। आज किए गए प्रयास आत्मबल को बढ़ाएंगे और सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होंगे। कार्यों में मन लगेगा और इच्छित परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कोई रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। (शुभांक : 4, 6, 8)
Read Also- Horoscope & Panchang@ 01 July 2025 : आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल वो शुभ अंक