Home » मोरहाबादी व अरगोड़ा मैदान में रावण दहन: हेमंत सोरेन बोले- सुख, शांति और खुशियां लेकर आए दशहरा

मोरहाबादी व अरगोड़ा मैदान में रावण दहन: हेमंत सोरेन बोले- सुख, शांति और खुशियां लेकर आए दशहरा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विजयादशमी के दिन मंगलवार को मोरहाबादी मैदान व अरगोड़ा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रावण दहन किया। मोरहाबादी में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से इसका आयोजन किया गया था। बिरादरी 1948 से इसका आयोजन करती आ रही है। श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से मंडा मैदान, अरगोड़ा में “रावण दहन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पहले लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ और रावण के पुतले फूंके गए।

मोरहाबादी में संध्या पौने सात बजे मुख्यमंत्री ने रिमोट से रावण के पुतले में आग लगाई। मुख्यमंत्री ने रावण का पुतला फूंककर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया।

उन्होंने मोरहाबादी मैदान में कहा, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “रावण दहन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समूह उपस्थित है।

सभी को दशहरे की बधाई और शुभकामना देता हूं। हर वर्ष “रावण दहन” कार्यक्रम में हम लोग यहां मिलते रहे हैं, इसी उम्मीद और आशा के साथ कि सदियों से चली आ रही असत्य पर सत्य की विजय की परंपरा आगे भी सदियों तक बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि दशहरा का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए।

इस अवसर पर शानदार अतिशबाजी की गई। वहीं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मौके पर कलाकार मंडली द्वारा रामदरबार दर्शन की प्रस्तुति की गई। सोरेन ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का तिलक- चंदन लगाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद रांची संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वहीं ,अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण एवं लंका दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से पूरे राज्य में दशहरे का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज हम सभी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरगोड़ा स्थित मंडा मैदान में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज इस कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित हुए हैं।

READ ALSO : धनबाद के झरिया में पुष्प वर्षा के साथ रामकथा शोभा यात्रा शुरू

यहां सभी का उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है। मैं इस अवसर पर राज्यवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) विनोद पांडेय, सांसद रांची संजय सेठ, विधायक हटिया नवीन जयसवाल, पूर्व मेयर आशा लकड़ा, पूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव के अलावा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज साहू, जय प्रसाद साहू, कंचन कुमार साहू, संजय साहू, पंचू साहू, चंदन साहू, गुड्डू साहू सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles