Home » तमिलनाडु के इन जिलों में रेड अलर्ट, चक्रवात फेंगल का खतरा

तमिलनाडु के इन जिलों में रेड अलर्ट, चक्रवात फेंगल का खतरा

भारतीय मौसम विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान करीब 75-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। तूफान के खतरों को देखते हुए जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद करा दिए गए है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में गहरा दबाव बना है। खबर है कि इसके अगले 12 घंटे में साइक्लोन फेंगल में तब्दील होने की पूरी संभावना है। इसका असर तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कुछ हिस्सों में हो सकती है। इससे तेज बारिश के आसार है। फेंगल तूफान को देखते हुए तमिलनाडु के नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरूवरूर जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये जिले है रेड अलर्ट पर

आशंका जताई जा रही है कि श्रीलंका के तट से होते हुए तूफान तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान करीब 75-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। चेन्नई, चेंगल, कांचीपुरम, तिरूवल्लुर, कुड्डालोर व नागापट्टिनम समेत कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है।

स्कूल-कॉलेज भी बंद
तूफान के खतरों को देखते हुए इन 6 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद करा दिए गए है। चेन्नई में मंगलवार को इसके कारण 7 फ्लाइट्स लेट पहुंची। तमिलनाड्डु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तूफान को लेकर एक बैठक की। जिसमें एनडीआरएफ की 7 टीमों को वहां डिप्लॉय किया गया है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दिए पुख्ता इंतजाम के आदेश

फेंगल तूफान का असर 4 राज्यों पर अधिक हो सकता है। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश व केरल। इन सभी राज्यों में हल्की बारिश हो रही है और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, भारी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में तूफान की आशंका है, उन जिलों के लिए मुख्यमंत्री से जिला कलेक्टर ने बात की है और पर्याप्त रिलीफ कैंप और मेडिकल टीम को तैयार किया गया है और साथ ही सभी जरूरी इंतजाम किए गए है। स्टालिन ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि रिलीफ सेंटर्स में सभी आवश्यक चीजें मुहैया कराई जाएं।

निचले तटीय इलाके को खाली कराया गया
इसके अलावा निचले तटीय इलाके को भी खाली कराया गया है। 29 नवंबर तक के लिए मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वे तटीय क्षेत्रों में न जाएं। मछुआरों को समुद्र से वापस लौटने के भी निर्देश दिए गए है।

Related Articles