Home » जोड़ा रन-ए-थान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगायी टाटा स्टील

जोड़ा रन-ए-थान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगायी टाटा स्टील

by Rakesh Pandey
जोड़ा रन-ए-थान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : टाटा स्टील ‘रन फार ए ग्रीनर टुमारो’ थीम पर क्योंझर जिले के जोड़ा नगर में रन-ए-थान के प्रथम संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को चाईबासा में प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए जीएम (ओएमक्यू) अतुल भटनागर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2023 को जोड़ा सेंट्रल प्लेग्राउंड में इस रन-ए-थान का आयोजन किया जाएगा। इसमें दस किलोमीटर और सात किलोमीटर दौड़ पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और अधिक) के लिए, पांच किलोमीटर की दौड़ 16 वर्ष से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों (26 नवंबर 2011 और 26 नवंबर 2007 के बीच जन्म) के लिए और दो किलोमीटर दौड़ विशेष योग्यता वाले व्यक्ति के लिए होगी।

जोड़ा रन-ए-थान के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को दी जाने वाली कुल पुरस्कार राशि पांच लाख 67 हजार रुपये है। प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रति टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी। जोड़ा रन-ए-थान के लिए पंजीकरण 25 अक्टूबर (शनिवार और रविवार को छोड़कर) से आरंभ हो चुका है और अगामी 15 नवंबर 2023 को बंद हो जाएंगे। आनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा दी गयी है। आफलाइन पंजीकरण शनिवार और रविवार को छोड़कर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच वीटी सेंटर जोड़ा में भी किया जा सकता है। आफलाइन पंजीकरण के लिए जोड़ा क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों और गांवों में पंजीकरण कियोस्क भी होंगे। मौके पर टाटा स्टील जोड़ा प्रमुख राजेश कुमार, कारपोरेट कम्युनिकेशंस हेड रूना राजीव, सौमित्रो चटर्जी, शुभांकर बेहरा, संकल्प आदि उपस्थित थे।

READ ALSO : केयू: दाे पेपर में 300 अंकाें की हाेगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Related Articles