Home » Ranchi Municipal Corporation : आरएफआईडी से लैस होंगे घर व प्रतिष्ठान, कचरा उठते ही निगम ऑफिस में आएगा मैसेज

Ranchi Municipal Corporation : आरएफआईडी से लैस होंगे घर व प्रतिष्ठान, कचरा उठते ही निगम ऑफिस में आएगा मैसेज

स्वच्छता कॉरपोरेशन ने 2 जोन में शुरू किया वेस्ट कलेक्शन

by Vivek Sharma
Ranchi Municipal Corporation
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

  • जल्द ही 53 वार्डों में शुरू करेगी घरों से वेस्ट कलेक्शन का काम
  • घरों में आरएफआईडी लगाने का तेजी से चल रहा है काम

रांची  : रांची नगर निगम (RMC) ने शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) आधारित वेस्ट कलेक्शन की शुरुआत कर दी है। जिसके आपके घर से कचरा उठते ही डिवाइस से नगर निगम को मैसेज चला जाएगा। इससे ये सुनिश्चित होगा कि हर घर से कचरे का उठाव हो रहा है। इसके बाद भी आपके घरों से कचरे का उठाव नहीं होता है तो इसकी शिकायत रांची नगर निगम में दर्ज करा सकते है। बता दें कि स्वच्छता कॉरपोरेशन को नगर निगम ने सफाई का जिम्मा सौंपा है।

फरवरी से होगी शुरुआत

फरवरी में शुरू होने वाली इस सिस्टम के तहत आरएफआईडी स्कैनर और डिस्प्ले बोर्ड से लैस 100 इलेक्ट्रिक वैन तैनात किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत धुर्वा और आस-पास के वार्डों में 37 वाहनों से होगी। इसके बाद फिर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। यह सिस्टम सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आरएफआईडी टैग प्रदान करेगा। ये आरएफआईडी घरों और प्रतिष्ठानों में लगाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक वैन वेस्ट कलेक्शन के दौरान घरों के बाहर लगे टैग को स्कैन करेंगी। इससे ये भी सुनिश्चित होगा कोई भी घर या प्रतिष्ठान छूटे नहीं। नगर निगम के इस डिजिटल परिवर्तन का उद्देश्य वेस्ट कलेक्शन को शत प्रतिशत पूरा करना है। यह कदम स्वच्छ रांची की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये है वेस्ट कलेक्शन का चार्ज

नगर निकायों में वेस्ट कलेक्शन के लिए चार्ज निर्धारित किया है। जिसके ईडब्ल्यूएस 20 रुपये, एलआईजी 30 रुपये, एमआईजी 50 रुपये और एचआईजी 350 रुपये तय किया गया है। वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को उनके संचालन के पैमाने के आधार पर 200 रुपये से 5000 रुपये के बीच शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा आरएफआईडी प्रणाली को सही ढंग से लागू करने के लिए एक कंप्लेन सेल की स्थापना की है। जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर निगम ने हाउस होल्ड मालिकों से अपनी रसीद अपडेट रखने की अपील की है।

सवा दो लाख हाउस होल्ड रजिस्टर्ड

रांची नगर निगम के अंतर्गत 53 वार्ड आते हैं। जिसमें सवा दो लाख हाउस होल्डर रजिस्टर्ड हैं। इन घरों से रांची नगर को काफी राजस्व मिलता है। वहीं वेस्ट कलेक्शन से भी निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। चूंकि नगर निगम की हर घर से वेस्ट यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी है।

Read Also- Reliance-Disney Merger : रिलायंस व डिज्नी का होगा मर्जर, विज्ञापन में होगी 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी

Related Articles