Home » गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत 

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत 

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

 

गिरिडीह : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग मे बिशुनपुर मोड के समीप सोमवार देर शाम सडक दुर्घटना मे 22 वर्षीय युवक रंजीत उर्फ राजकुमार सिह की मौत घटना स्थल पर हो ही गई।

वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लालीगड्ढा गांव का रहने वारा था। पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर मंगलवार को गिरिडीह सदर अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौप दिया। रंजीत सिंह चौकीदार चान्दो सिंह का पुत्र था।

 

बताया जाता है कि रंजीत बेंगाबाद बाजार गया था। वहां से वह बाइक से अपना घर चपुआडीह पंचायत के लालीगड्ढा लौट रहा था। लौटने के क्रम में उक्त स्थान के पास रोड पर अचानक एक गाय आ गई। बाइक गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर सडक पर  गिर कर गई।

 

इस घटना में रंजीत को गंभीर चोट लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गापूजा की चहल-पहल मातम में बदल गई।

 

स्वजनों के करुण विलाप और चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। उसके घर में लगी आग आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी और ढाढ़स बंधाया।

Related Articles