Home » धनबाद के मनियाडीह में राशन दुकानदार के घर भीषण डाका

धनबाद के मनियाडीह में राशन दुकानदार के घर भीषण डाका

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : Robbery In Ration shopkeeper House : धनबाद जिला क्षेत्र में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अपराधियों ने जिले के पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के बस्तीकुल्ही गांव में धावा बोलकर अपनी उपस्थिति का अहसास लोगों को कराया। यह घटना सोमवार की रात घटी जब हथियार लैस डकैतों ने राशन दुकानदार के यहां धावा बोलकर लगभग चार लाख की संपत्ति लूट ली।

गृहस्वामी को बंधक बनाकर पीटा

डकैती की वारदात को अंजाम देने के दौरान करीब आधा दर्जन डकैतों ने पहले गृहस्वामी को पकड़ा। उनके हाथ-पैर बांध दिए। इतना ही नहीं, बंधक बनाने के बाद गृहस्वामी को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मनियाडीह थाने की पुलिस को देने के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिख रहा है।

Robbery In Ration shopkeeper House:   आधी रात के बाद बोला धावा

बस्तीकुल्ही गांव में रात 12:30 बजे लगभग आधा दर्जन की संख्या में असलहों से लैस डकैतों ने राशन दुकानदार शूकर मुर्मू के घर धावा बोल दिया। कुछ देर पहले ही दोनों पति-पत्नी बगल के गांव पहाड़पुर के एक शादी समारोह से लौटे थे। लौटने के बाद दोनों सो गए थे। डकैतों ने दोनों पति-पत्नी को पिस्तौल सटाकर अपने कब्जे में कर लिया। उसक बाद उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने पर पहले तो उनके साथ मारपीट की, फिर उन्हें एक कमरे में कैद कर दिया।

बंधक बनाने के बाद आराम से की लूटपाट

पति-पत्नी को एक कमरे में बंद करने के बाद डकैतों ने पूरी निश्चंतता के साथ लूटपाट की। डकैतों ने राशन दुकान में रखें लगभग 35 हजार नगद, दो सोने का लाकेट, दो जोड़ा सोने की कानबाली व अन्य सोने के जेवरात तथा चांदी के सामान लूट लिए। लूटे गए सामानों की वजन लगभग एक किलोग्राम था।

डकैतों के जाने के बाद चिल्लाए गृहस्वामी

गृहस्वामी शूकर मुर्मू ने बताया कि सभी डकैत खोरठा, हिंदी, संथाली में बातचीत कर रहे थे। डकैतों के जाने के बाद शूकर मूर्मु ने ग्रामीणों को आवाज देकर को बुलाया। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। ग्रामीणों ने आकर शूकर को खोला। तब शूकर से ग्रामीणों को घटना से अवगत कराते पुलिस को सूचना दी।

Robbery In Ration shopkeeper House   पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश

इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस की लापरवाही को लेकर गुस्सा है। दरअसल, डकैती की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया इंद्रलाल बास्की घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने भुक्तभोगी से घटना की जानकारी लेने के बाद मनियाडीह पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। मगर घटना होने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles