मुंबई: Rohit Sharma meets Maharashtra CM Devendra Fadnavis भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। यह मुलाकात बीते 11 महीनों में दूसरी बार हुई है, जिससे रोहित शर्मा की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Devendra Fadnavis Shares the Meeting Moments: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साझा की तस्वीरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस साल भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे आधिकारिक आवास पर स्वागत करना, उनसे मिलना और बातचीत करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और उनके अगले सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
Is Rohit Sharma Preparing for a Political Debut? : क्या राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं रोहित?
रोहित शर्मा की यह मुलाकात सामान्य औपचारिकता से परे मानी जा रही है। पिछले 11 महीनों में यह उनकी मुख्यमंत्री से दूसरी मुलाकात है। इससे पहले, टी-20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद, उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी।
इन मुलाकातों की राजनीतिक समय-सीमा और संदर्भ, कई जानकारों को इस ओर संकेत कर रहे हैं कि रोहित क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
डेब्यू: 2013 बनाम वेस्टइंडीज
कुल टेस्ट: 67
रन: 4301
शतक: 12
अर्धशतक: 18
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 212
कप्तानी में उपलब्धि: 2024 T20 वर्ल्ड कप विजेता
Strong Connect with Maharashtra and Public Appeal : महाराष्ट्र से संबंध और जनप्रियता
रोहित शर्मा का जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मुंबई रणजी टीम से घरेलू क्रिकेट खेला है। राज्य में उनकी विशाल फैन फॉलोइंग है, जिससे किसी भी राजनीतिक पार्टी को फायदा हो सकता है। उनके स्वच्छ और विवादहीन छवि को देखते हुए, वे किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनावी चेहरा बन सकते हैं।