Home » Ranchi News : शादी से बचने के लिए घर से भाग कर रांची रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी, RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

Ranchi News : शादी से बचने के लिए घर से भाग कर रांची रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी, RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत की कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : हजाारीबाग के बड़कागांव के ग्राम चमगाढ़ा की किशोरी घर से भाग कर रांची रेलवे स्टेशन आ गई थी। यहां आरपीएफ की नजर उस पर पड़ी तो उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके परिजन उसकी जबरन शादी करा रहे थे। इसी वजह से नाराज हो कर किशोरी घर से भाग कर वहां पहुंची है। इसके बाद आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची मंडल की नन्हें फरिश्ते टीम द्वारा एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। यह कार्रवाई डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर पवन कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत की गई।

आरपीएफ ने शनिवार को बताया कि रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर चेकिंग के दौरान टीम की नजर एक 15 वर्षीय लड़की पर पड़ी जो अकेली बैठी थी। संदेह होने पर जब RPF टीम ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम बताया। उसने बताया कि वह जिला हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम चमगाढ़ा की निवासी है। उसने यह भी बताया कि उसके परिवार वाले उसकी शादी जबरन तय कर रहे थे, जिससे परेशान होकर वह घर से भाग आई।

RPF द्वारा लड़की की काउंसलिंग करने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे चाइल्ड हेल्पलाइन रांची के सुपुर्द किया गया, ताकि उसकी सुरक्षा और भविष्य की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

इस अभियान में महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना, स्टाफ आर.एस. प्रधान, एस.के. सिंह, महिला स्टाफ रेनू और सोनू कुमावत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। RPF की यह तत्परता और संवेदनशीलता बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles