- कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया था जनता दरबार
रांची: जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया इस जनता दरबार में कुल 20 शिकायतें आईं। जिनमें अबुआ आवास योजना, सड़क-नाली, आपदा मुआवजा, भूमि संबंधित मामले और गुमशुदगी के मामलों की शिकायतें शामिल थी। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने संबंधित अधिकारियों से इन मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
झारखंड में 24 लाख आवास की जरूरत
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि झारखंड में अभी 24 लाख आवास की आवश्यकता है, जबकि केंद्र सरकार के अनुसार यह संख्या 16 लाख है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड को अधिक आवास आवंटित करने की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री आवास की राशि को बढ़ाया जाए, ताकि जनता को उचित आवास मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि नए साल के अवसर पर महागठबंधन द्वारा महिलाओं के लिए घोषित 2500 रुपये की राशि आज उनके खातों में भेजी गई है, जिससे महिला स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा।
ये रहे मौजूद
जनता दरबार में कांग्रेस नेता सोनाल शांति, कमल ठाकुर, राजेश सिन्हा सन्नी, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, राजू राम, नरेंद्र लाल गोपी, संजय कुमार सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।
Read Also- Mukhyamantri Maniya Samman Yojana: महिलाएं बोली सरकार ने हमारे हाथ को मजबूत किया