Home » SAHARANPUR MURDER : सहारनपुर में BJP नेता ने पूरे परिवार को मारी गोली ; 2 बेटे-एक बेटी की मौत, पत्नी जिंदगी के लिए कर रही संघर्ष

SAHARANPUR MURDER : सहारनपुर में BJP नेता ने पूरे परिवार को मारी गोली ; 2 बेटे-एक बेटी की मौत, पत्नी जिंदगी के लिए कर रही संघर्ष

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में तानों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

शनिवार की दोपहर को योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा, 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा, 6 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटे देवांश के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से चारों जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग और चीख-पुकार सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए बाकी तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान देवांश और शिवांश ने भी दम तोड़ दिया। नेहा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

आरोपी का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में योगेश रोहिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने पत्नी और बच्चों को गोली मार दी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। एसएसपी रोहित साजवान ने बताया कि आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read Also- ENCOUNTER IN VAISHALI : बिहार में योगी मॉडल पर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल

Related Articles