एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लगातार मिल रही धमकियों के बीच उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने के लिए दुबई का रुख किया है। सलमान खान 7 दिसंबर को दुबई में आयोजित होने वाले पॉपुलर शो ‘दबंग रीलोडेड’ का हिस्सा बनेंगे।
जैकलिन, सोनाक्षी, सुनील ग्रोवर भी होंगे शो का हिस्सा
सऊदी अरब दुबई में आयोजित किए जानेवाले शो में बॉलीवुड एक्टर सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील ग्रोवर जैसे तमाम एक्टर्स शामिल होंगे। सलमान खान के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। गौरतलब है कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी मिली है, जिसने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सलमान की फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो कैंसिल!
इस बीच, खबर है कि सलमान खान ने फिल्म सिंघम अगेन में अपना कैमियो कैंसिल कर दिया है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे। सलमान खान के फैंस इस खबर से निराश हुए हैं।
दी गई है जेड श्रेणी की सुरक्षा
मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अब सलमान खान दुबई में दबंग रीलोडेड शो में शामिल होने जा रहे हैं। इस शो के लिए भी उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दुबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा के लिए विशेष दल तैनात किया है।