Home » RANCHI NEWS: नवरात्र पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने दिया स्वदेशी का संदेश, ESIC अस्पताल में ओटी का किया उद्घाटन

RANCHI NEWS: नवरात्र पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने दिया स्वदेशी का संदेश, ESIC अस्पताल में ओटी का किया उद्घाटन

RANCHI NEWS: रांची में संजय सेठ ने मनाया GST उत्सव, स्वदेशी अपनाने का आह्वान।

by Vivek Sharma
GST UTSAV IN RANCHI
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के GST सुधार को देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि इससे आवश्यक वस्तुओं के दाम में कमी आएगी और आम लोगों की बचत होगी। इस मौके पर उन्होंने चुटिया में दुकानदारों से मुलाकात की। उन्हें फूल देकर GST बचत उत्सव की बधाई दी और दुकानों पर स्वदेशी अपनाओ स्टीकर लगाया।

ईएसआईसी अस्पताल का किया दौरा

केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का भी दौरा किया। जहां उन्होंने दो नए ऑपरेशन थिएटरों का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और मरीजों को फल वितरित किए। अस्पताल में कूल्हे के प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि मंत्री के व्यक्तिगत प्रयास से अस्पताल निर्माण में गति आई और आज यह संस्थान सैकड़ों मरीजों की सेवा कर रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पर्व के अंतर्गत मंत्री के आवास पर एक विशेष आयोजन किया गया। जिसमें रांची के 75 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, और महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: एससी आयोग के सदस्य ने RMC के अधिकारियों संग की बैठक, लाभुकों से लिया फीडबैक

Related Articles

Leave a Comment