Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में सावन महोत्सव पर सर्व समाज की एकता और संस्कृति का संगम, प्रियंका बनी सावन क्वीन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में सावन महोत्सव पर सर्व समाज की एकता और संस्कृति का संगम, प्रियंका बनी सावन क्वीन

महोत्सव में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur sawan mahotsav
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड में सर्व समाज सावन महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न हुआ। संचालिका मधु सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव ने समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को एक मंच पर लाकर सौहार्द, समरसता और पारंपरिक मूल्यों को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन और भगवान शंकर-पार्वती को पुष्प अर्पित कर की गई। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन अरुणा मिश्रा और झारखंड-क्षत्रिय संघ की महिला अध्यक्ष कविता परमार ने मंच की शोभा बढ़ाई।

महोत्सव में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों की मधुर धुन, भक्ति रस में डूबी भजन संध्या, भोलेनाथ की स्तुति और पारंपरिक नृत्यों ने सावन की फुहारों के बीच श्रद्धा और उमंग का वातावरण रचा।

सावन महोत्सव की मुख्य आकर्षण रही “सावन क्वीन प्रतियोगिता”, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और अपनी प्रतिभा के माध्यम से मंच पर जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, माधुरी ने द्वितीय और आभा झा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया।

आयोजन में सभी महिलाओं को श्रृंगार-उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मधु सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन बड़ी कुशलता और आत्मीयता के साथ किया। मंच संचालन में शिल्पी सिंह, रूबी मिश्रा और रूपम सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। आयोजन को सफल बनाने में निशा सिंह और माला विद्यार्थी की भूमिका भी सराहनीय रही।

यह महोत्सव न केवल एक उत्सव था, बल्कि झारखंड की सामाजिक एकता, महिलाओं की भागीदारी और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत प्रतीक भी बना।

Read also Jamshedpur News : टाटा पंच की बिक्री में 23% गिरावट से टॉप 10 में मुश्किल से हुई शामिल, कंपनी ने शुरू किया ‘इंडिया की एसयूवी’ अभियान

Related Articles

Leave a Comment