Home » Sashakt Sena Samridh Bharat : मोरहाबादी मैदान में ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत’ प्रदर्शनी शुरू एयरशो कर दिखाई गई देश की शक्ति

Sashakt Sena Samridh Bharat : मोरहाबादी मैदान में ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत’ प्रदर्शनी शुरू एयरशो कर दिखाई गई देश की शक्ति

by Rakesh Pandey
Sashakt Sena Samridh Bharat
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Sashakt Sena Samridh Bharat :  भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में ‘सशक्त सेना समृद्ध भारत’ प्रदर्शनी का आगाज हुआ। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों और खासकर बच्चों को अपनी सेना के बारे में करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भी है। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। बसों में भर-भरकर स्कूली बच्चे भी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए पहुंचे।

Sashakt Sena Samridh Bharat : बोले राज्यपाल-युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी प्रदर्शनी

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं में देश सेवा के लिए उन्हें प्रेरित करेगा। भारतीय सेना के साहसिक कार्य व देश के लिए जान तक न्यौछावर करने की तत्परता की वजह से ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। हथियार के मामले में देश आज आत्मनिर्भर हो रहा है। अत्याधुनिक हथियार भी हमारे जवानों को मिल रहे हैं।

Sashakt Sena Samridh Bharat : अपनी मजबूत सेना के कारण हम सुरक्षित : संजय सेठ

इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भारतीय सेना को मजबूत बनाया जा रहा है। यह वीरता की प्रतीक हमारी सेना ही है जिसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। यह आयोजन निश्चित रूप से लोगों के लिए प्रेरणादायक और मनोरंजक होगा। वहीं युवाओं को भारतीय सेना में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करेगा।

Sashakt Sena Samridh Bharat : सैनिकों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शुरू हुई जांबाज सैनिकों की साहसिक प्रदर्शनों की कड़ी। मलखंब के माध्यम से जहां सैनिकों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया वहीं मोटरसाइकिल रैली से लोगों को दांतो तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर किया। एक मोटरसाइकिल पर कई जवान जब कमल के फूल सहित कई आकृतियों को बनाते हुए चले तो पूरा मोरहाबादी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Sashakt Sena Samridh Bharat : डॉग शो से लोगों का हो रहा भरपूर मनोरंजन

इस प्रदर्शनी में सेना के श्वान दस्ते को भी शामिल किया गया है। डॉग शो के माध्यम से सेना के श्वानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। जहां अवांछित तत्व को पहचान कर ये श्वान नोच डालने के लिए बेताब दिखे वहीं अपने ट्रेनर के एक इशारे में जान देने को तैयार नजर आए। आग के गोले से कूदने सहित कई साहसिक करतब देख श्वान दस्ते ने खूब वाहवाही लूटी

Sashakt Sena Samridh Bharat : प्रदर्शनी में ध्यान खींच रहे सैन्य साजोसामान

इस प्रदर्शनी में न केवल मनोरंजक इवेंट्स देखने को मिल रहे हैं बल्कि भारतीय सेना की ओर से उपयोग में लाए जानेवाले सैन्य साजोसामान भी प्रदर्शित किए गए हैं। कौन से शस्त्र कब और किस तरह काम आता है। उसे कैसे चलाया जाता है। दुश्मन पर निगरानी किस तरह रखी जाती है सहित तमाम बातों के प्रति बच्चों की जिज्ञास थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं प्रदर्शनी में शामिल सैनिक व सैन्य अधिकारी भी काफी धैर्य से बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत कर रहे हैं।

Read Also –भारतीय सेना टैक्टिकल मिलिट्री एयरलिफ्ट प्लेन C-295 से हुई लैस, जानें इसकी खूबियां

Related Articles