Home » Jamshedpur Tulsi Bhavan Sawan Mahotsav : सावन मिलन समारोह में दिख झूला, कजरी और श्रृंगार का मनोहारी संगम

Jamshedpur Tulsi Bhavan Sawan Mahotsav : सावन मिलन समारोह में दिख झूला, कजरी और श्रृंगार का मनोहारी संगम

* तुलसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला साहित्यकारों, कलाकारों और संगीतज्ञों ने लिया हिस्सा...

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : सावन मास की शुरुआत पर शहर की महिला साहित्यकारों, कलाकारों और संगीतज्ञों ने तुलसी भवन स्थित मानस सभागार में उत्साहपूर्वक “सावन मिलन समारोह” मनाया। यह भव्य आयोजन सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, संस्कार भारती और सहयोग द्वारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें 100 से अधिक महिला रचनाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गीत, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी में डूबा सावन महोत्सव

समारोह में कविता पाठ, पारंपरिक कजरी गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी महिलाएं हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजधज कर पहुंचीं, जिससे माहौल पूरी तरह सावनमय हो गया। झूले की विशेष व्यवस्था और उस पर कजरी गायन के साथ नृत्य की प्रस्तुतियां कार्यक्रम की खास आकर्षण रहीं। प्रतिभागियों ने कृष्णलीला, बृज की छवियों और लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।

स्वाद, सजावट और सहभागिता ने बढ़ाया उत्सव का आनंद

समारोह में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए सुस्वादु व्यंजनों और पारंपरिक खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

महोत्सव के संचालन व संयोजन में रही ये हस्तियां

महोत्सव का संचालन माधवी उपाध्याय ने किया। स्वागत भाषण संस्थान के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारीतथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति की मार्गदर्शक डॉ. रागिनी भूषण ने किया। समारोह की संयोजिकाएं डॉ. वीणा पांडेय भारती, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी और उपासना सिन्हा थीं।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

डॉ. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ. वीणा पाण्डेय भारती, अरुणा भूषण शास्त्री, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, पूनम महानंद, शकुंतला शर्मा, रीना सिन्हा, नीलम पेड़ीवाल, अनिता निधि, पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’, डॉ. जूही समर्पिता, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, उमा पांडेय, पूनम सिंह, छाया गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सुस्मिता मिश्रा, अरुणा झा, वीणा कुमारी नंदिनी, माधुरी मिश्रा, मंजु कुमारी, ममता कर्ण मनस्वी, रीति झा, डॉ. आशा गुप्ता, तारा तिवारी, अनामिका तिवारी, सुदीप्ता जेठी राउत, किरण त्रिपाठी, श्रुति त्रिपाठी, छाया प्रसाद, विंध्यवासिनी तिवारी, पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी मौर्या, उषा झा, रेनु राय, संगीता मिश्रा, नीता सागर चौधरी, पूनम मेहता, डॉ. संध्या सिन्हा, निर्मला राव, रीना गुप्ता श्रुति, पूर्वी घोष, विजयालक्ष्मी वेदुला, डॉ. सरित किशोरी, अनीता सिंह, आरती शर्मा, पूजा कुमारी, पूनम शर्मा, रीना शर्मा, मीना शर्मा, स्मृति पांडेय चौबे, डॉ. रजनी रंजन, लक्ष्मी सिंह रूबी, सुधा गोयल नवीन, विजया मिश्रा, रेणुबाला मिश्रा, सुष्मिता सरकार, दीपिका बनर्जी, सुनीता बेदी, ममता जलान, ललिता जी, सरिता सिंह, रिंकू पांडेय, मनीषा सहाय, विद्या तिवारी समेत कई अन्य प्रतिष्ठित महिलाएं।

Read also : Baharagora College seminar on Healing Earth: विद्वानों ने ‘हीलिंग अर्थ, हीलिंग सेल्फ’ पर साझा किए विचार, योग और प्रकृति संरक्षण पर जोर

Related Articles

Leave a Comment