Home » झारखंड के 140 मध्य विद्यालयाें काे हाईस्कूल में किया गया उत्क्रमित

झारखंड के 140 मध्य विद्यालयाें काे हाईस्कूल में किया गया उत्क्रमित

by The Photon News Desk
Schools Upgraded
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/ Schools Upgraded : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के 140 मध्य विद्यालयाें (मवि) काे उच्च विद्यालय (उवि) में उत्क्रमित कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना विभाग की ओर से गुरूवार काे जारी कर दी गयी।

इसमें जिलावार उन स्कूलाें की सूची संलग्न की गयी है, जिन्हें मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय में बदला गया है। सबसे अधिक गिरीडीह के 25 मवि काे उवि में बदला गया है। जबकि रांची के 8 मवि काे उवि में बदला गया है।

वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के 5 स्कूलाें काे उत्क्रमित करते हुए हाईस्कूल में बदला गया है। जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के 9 ताे सरायकेला खरसावां के 4 मध्य विद्यालय काे उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के जिन पांच विद्यालयाें काे उत्क्रमित किया गया।

उसमें तीन शहरी क्षेत्र के जबकि दाे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय हैं। मानगाे स्थित राष्ट्र पिता गांधी मध्य विद्यालय काे उत्क्रमित करते हुए राष्ट्र पिता गांधी गवर्मेंट सेकेंड्री स्कूल कर दिया गया है। संबंधित विद्यालयाें में 9वीं कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शुरू हाे जाएगी।

1 अरब छप्पन कराेड़ रुपए हुआ आवंटित:

उत्क्रमित हुए विद्यालय काे हाईस्कूल के मानक के अनुसार विकसित करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग प्रत्येक विद्यालय पर 1 कराेड़ 11 लाख रुपए 63 हजार रुपए खर्च करेगा। इस मद में विभाग ने 1 अरब 56 कराेड़ 28 लाख रुपए आवंटित किया है। इस राशि से स्कूल के आधारभूत संरचना का विकास हाेगा:

Schools Upgraded : 2992 पद किए जाएंगे सृजित:

जारी नाेटिफिकेशन में बताया गया है कि संबंधित स्कूलाें में अब 01 प्रधानाध्यापक, 8 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, 1 लिपिक व एक आदेश पाल का पद सृजित किया जाएगा। इस प्रकार उत्क्रमित हुए कुल 140 विद्यालयाें में 2992 पद सृजित किए जाएंगे।

जिलावार अपग्रेड स्कूलाें की संख्या:

बोकारो: 11
चतरा: 08
देवघर: 01
धनबाद: 07
दुमका: 03
गढ़वा: 15
गिरिडीह: 25
गोड्डा: 02
गुमला: 01
हजारीबाग: 12
जामताड़ा: 01
खूँटी: 03
कोडरमा: 03
लातेहार: 05
पाकुड़: 01
पलामू: 09
पश्चिमी सिंहभूम: 09
पूर्वी सिंहभूम: 05
राँची: 08
साहेबगंज: 03
सरायकेला-खरसावां: 04
सिमडेगा: 04

READ ALSO : तकनीक ने खड़ी की चुनौती, क्या है डिजिटल डिमेंशिया बीमारी? जानिये

Related Articles