महेशपुर ,पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महेशपुर थाना क्षेत्र के एक पंचायत की मुखिया के साथ जयपुर बोरुंगा गाव निवासी सुखेन घोष ने दुष्कर्म किया। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी सुखेन ने जाति सूचक गाली देते हुए मुखिया की पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने सोमवार की देर शाम सुखेन घोष के विरुद्ध जाति सूचक गाली देने, पिटाई करते हुए जबरन दुष्कर्म करने की प्राथमिकी कराई है। घटना 20 जुलाई की है। आरोपित सुखेन के डर से पीड़िता मुखिया ने देर से प्राथमिकी कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता मुखिया ने बताया कि वह 20 जुलाई काे पंचायत भवन में बैठकर सरकारी कार्यों को निपटा रही थी। इसी बीच सुखेन पंचायत भवन पहुंच गया। मुखिया के साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर सुखेन ने मुखिया को जाति सूचक गाली देते हुए पिटाई करने लगा। जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपित सुखने ने मुखिया को धमकी दिया कि यह बता किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
सुखेन ने मुखिया का डिजिटल हस्ताक्षर (दोंगल) भी जबरन छीनकर चला गया। सुखेन के डर से मुखिया काफी दहशत में रहने लगी। उस वक्त मुखिया ने किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बीतने के बाद मुखिया ने अपने पति को सारी बात बताई।
मुखिया ने बताया कि 15 अगस्त के मौके पर वह ध्वजारोहण करने पंचायत भवन पहुंची, आरोपी सुखेन ने उसे ध्वजारोहण तक नहीं करने दिया। इससे मुखिया काफी तनाव में रहने लगी। मुखिया ने बताया कि वह सुखने से काफी डरी हुई है। इसलिए थाना में आवेदन देने में विलंब हुआ। थाना प्रभारी आनंद पंडित ने बताया कि मुखिया के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वर्जन…
मुखिया ने प्राथमिकी कराई है। आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवार्र करेगी।
नवनीत हेम्ब्रम, एसडीपीओ
महेशपुर, पाकुड़