– कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह पर साजिश रचने का आरोप
– दो अगस्त की रात गोली मारकर कर की गयी थी शक्तिनाथ उर्फ डब्ल्यू सिंह की हत्या
जमशेदपुर : Shakti Nath Singh Murder Case : मानगो थाना अन्तर्गत कृष्णा नगर में विगत 2 अगस्त को अपराधकर्मी अमरनाथ के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह की गोली मारकर हत्या का कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, गौड़ बस्ती निवासी मंटू सिंह सरदार उर्फ भूमिज, चरणजीत कुमार मोदक उर्फ काली, किशन नामता और महंती सिंह सरदार उर्फ छोटू शामिल है। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर शक्तिनाथ की हत्या की गई थी।
उन्होंने बताया कि अमरनाथ ने क्षेत्र में को वैध और अवैध जमीन पर कब्जा कर रखा था। देवघर में अमरनाथ की हत्या के बाद जमीन पर शक्तिनाथ ने कब्जा जमा लिया। ईश्वर सिंह ने कब्जा की गयी जमीन के एवज में प्रति कट्ठा 50 हजार रुपए की मांग की थी। हालांकि, इस डील को शक्तिनाथ ने नहीं स्वीकार किया था। इसी बीच ईश्वर ने मंटू समेत अन्य को 10 हजार रुपए प्रति कट्ठा देने को बात कही थी। अवैध कब्जे वाली जमीन पर शक्तिनाथ का कब्जा था। इसीलिए साजिश के तहत शक्तिनाथ की हत्या करवा दी गई।
Shakti Nath Singh Murder Case : अमरनाथ ने ईश्वर को दे रखी थी दुकान
एसएसपी ने बताया कि अमरनाथ और ईश्वर पूर्व में जमीन के धंधे में एक साथ काम करते थे। अमरनाथ ने ईश्वर को कांग्रेस कार्यालय खोलने के लिए एक दुकान दे रखी थी। अमरनाथ के मरने के बाद शक्तिनाथ और ईश्वर के बीच कार्यालय को लेकर विवाद हो गया था। घटना के दिन भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद मंटू अपने घर से हथियार लेकर आया और शक्तिनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।