RANCHI (JHARKHAND): श्रावण माह के शुरू होने से पूर्व उपायुक्त सह अध्यक्ष पहाड़ी मंदिर विकास समिति रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शहर रांची के पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक समेत पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्य व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि श्रावण माह अत्यंत पावन और आस्था से जुड़ा समय होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही पर्व आयोजन से संबंधित अनुमानित व्यय पर भी चर्चा की गई।
ये भी दिया निर्देश
- सरकारी पूजा के बाद सुबह 3:30 बजे से मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
- अरघा सिस्टम के माध्यम से जलाभिषेक की व्यवस्था सभी मंदिरों में की जाएगी।
- हर सोमवार और मुख्य द्वार पर पुष्प सजावट सुनिश्चित की जाएगी।
- सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग के लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा।
- खोया-पाया सूचना हेतु साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।
- नगर निगम, चिकित्सा दल, अग्निशमन एवं विधि व्यवस्था के लिए विभागों को पत्र भेजे जाएंगे।
- समय सारणी और सूचना बोर्ड आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे।
- अतिक्रमण हटाने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
- पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश थाना को दिए गए।
READ ALSO: RANCHI NEWS: उपायुक्त ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, आम लोगों से कर दी ये अपील