Home » Shree Krishna Janmashtami 2024 : इस बार जयंती याेग में 26 काे मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Shree Krishna Janmashtami 2024 : इस बार जयंती याेग में 26 काे मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

मथुरा : Shree Krishna Janmashtami 2024 : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व साेमवार काे पूरे दिश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी देश के विभिन्न श्रीकृष्ण मंदिराें में चल रही है। यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और इस दिन को लेकर भक्तों के मन में कई दिनों पहले से ही विशेष उत्साह रहता है।

जन्माष्टमी के दिन, भक्तगण उपवास रखते हैं और मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष‎ जन्माष्टमी पर जयंती योग बन रहा है‎, जो बेहद दुर्लभ संयोग है। इससे इस ‎दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।‎  ज्योतिषाचार्य डॉ.पंडित रमेश कुमार‎ उपाध्याय के अनुसार इस बार ‎गृहस्थ जीवन और वैष्णव संप्रदाय‎ वाले एक ही दिन जन्माष्टमी का पर्व‎ मनाएंगे।

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की‎ रोहिणी नक्षत्र की अष्टमी पर व्रत‎रखकर भगवान कृष्ण की पूजा‎विधि-विधान से करनी चाहिए। ‎जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र की ‎शुरुआत 26 अगस्त की सुबह‎ 6.25 बजे से शुरू होगी जो 27‎ अगस्त की सुबह 6.8 पर समाप्त ‎होगी। अगले दिन जन्माष्टमी व्रत का‎ पारण किया जा सकता है। यानी 27 ‎अगस्त की सुबह 6.36 तक‎ व्रतधारी पारण कर सकते हैं।‎ जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों ‎में तैयारियां चल रही है।‎

Shree Krishna Janmashtami 2024 : क्या है जन्माष्टमी का पाैराणिक इतिहास

हिंदू धर्म में भाद्रपद यानी कि भादो मास की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी तिथि को अंधेरी रात में रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वासुदेव और उनकी पत्नी ने श्री कृष्ण को जन्म दिया था। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन की आधी रात के समय हुआ था। उसी दिन से इस पर्व को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा और इस दिन को भक्त श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

Shree Krishna Janmashtami 2024 : मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी कैसे मनाई जाती है

मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली है। इस लिए पूरे मथुरा-वृन्दावन में उत्सव की धूम होती है और वहां यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं और श्री कृष्ण जन्मभूमि में भव्य पूजन किया जाता है। वहीं वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में कान्हा को शंख और पंचामृत से स्नान कराने के बाद उनका श्रृंगार किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर काे भव्य रूप से सजाया जाता है। इस बार इस उत्सव में शामिल हाेने के लिए लाखाे भक्त मथुरा पहुंचे हुए हैं। यहां 26 अगस्त के पूरे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहेगी और रात्रि के समय कान्हा का अभिषेक करने के साथ पूजन किया जाएगा।

Shree Krishna Janmashtami 2024 : 20 से अधिक जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

मथुरा में 74 पॉइंट्स पर बैरियर लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 20 से अधिक जगहाें पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही शहर में भारी और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। मथुरा में गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहे से भूतेश्वर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

Read Also-Krishna Janmashtami : 26 अगस्त को मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Related Articles