Home » जमशेदपुर झारखंड का मेडिकल हब बने, सिंहभूम चैंबर ने देश के 20 बड़े अस्पतालों को भेजा पत्र

जमशेदपुर झारखंड का मेडिकल हब बने, सिंहभूम चैंबर ने देश के 20 बड़े अस्पतालों को भेजा पत्र

by The Photon News Desk
Singhbhum Chamber
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Singhbhum Chamber: सिंहभूम चैंबर ने जमशेदपुर के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता के लिए देश के 20 प्रमुख अस्पताल प्रबंधनों को पत्र लिखकर यहां अस्पताल खोलने का सुझाव दिया है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान एक मिनी मेट्रो शहर के रूप में होती है। लेकिन यहां के लोगों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए देश के दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

विभिन्न तरह की जटिल बीमारियों के इलाज के लिए सुपर एवं मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल की उपलब्धता नहीं होने के कारण यहां के लोगों को जमशेदपुर के बाहर दूसरे राज्यों मसलन बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों मेें जाना पड़ता है। इससे लोगों को आवागमन में खर्च भी बढ़ जाता है और राज्य का राजस्व भी बाहर जाता है।

इसलिए देश के 20 बड़े अस्पतालों को यहां की जनसांख्यिकी परिस्थिति एवं विशेषताओं का हवाला देते हुए यहां अस्पताल खोलने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि लौहनगरी समेत कोल्हान में अविलंब बड़े अस्पताल खोलने की आवश्यकता है, क्योंकि कोविड के दौर में कोल्हान के दोनों बड़े अस्पताल ओवरलोड चल रहे थे।

मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधनों से कहा गया है कि उन्हें यहां अपने अस्पताल के लिये आवश्यक आधारभूत बुनियादी संरचनाओं जैसे कि भूमि आवंटन, प्रशासनिक मदद की जरूरतों को पूरा करने में मदद करने में चैंबर पूरा सहयोग प्रदान करेगा। उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में जिस तरह से लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, उस परिप्रेक्ष्य में जमशेदपुर या इसके आसपास विभिन्न श्रेष्ठ अस्पतालों की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने भी जमशेदपुर में उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल खोलने की वकालत करते के लिए उक्त हाॅस्पिटल प्रबंधन को सुझाव दिया है कि वे यहां अस्पताल खोलें, इसके लिये चैंबर उनकी पूरी मदद करने को तैयार है।

Singhbhum Chamber: इन अस्पतालों को यहां अस्पताल खोलने का दिया गया सुझाव

1) अपोलो हाॅस्पिटल, चेन्नई
2) वी.एस. हाॅस्पिटल, चेन्नई
3) अपोलो हाॅस्पिटल, हैदराबाद
4) मेदांता हाॅस्पिटल,, हरियाणा
5) फोर्टिस हाॅस्पिटल ग्रुप, कर्नाटक
6) सर गंगा राम हाॅस्पिटल, नई दिल्ली
7) मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, पंजाब
8) ए.आई.जी. हाॅस्पिटल, हैदराबाद
9) शंकर नेत्रालय, चेन्नई
10) बीएलके सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, नई दिल्ली
11) कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंडस्टीच्यूट, कोलकाता
12 इंस्टीच्यूट आॅफ न्यूरासाईंस, कोलकाता
13) बी.एम. बिड़ला हार्ट रिसर्च सेंटर, कोलकाता
14) बी.पी. पोद्दार हाॅस्पिटल, कोलकाता
15) के.आई.एम.एस. हाॅस्पिटल, हैदराबाद
16) वोकहार्ट हाॅस्पिटल, महाराष्ट्र
17) वी.पी.एस लेकशाॅर हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, केरल
19) एस्टर एम.आई.एम.एस. हाॅस्पिटल, केरल
19) एस्टर डी.एम. हेल्थकेयर लिमिटेड, कर्नाटक
20) एल.वी. प्रसाद हाॅस्पिटल, हैदराबाद

READ ALSO : बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रांची में दिख रहा असर

Related Articles