सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रशासनिक सख्ती के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एक साथ 23 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई जिलाधिकारी रिची पांडे के आदेश पर की गई, जिन पर कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और कार्यस्थल से अनाधिकृत अनुपस्थिति के गंभीर आरोप लगे हैं।
हड़ताल से लौटने के निर्देश के बावजूद नहीं माने कर्मचारी
7 मई 2025 से इन कर्मचारियों ने विभिन्न अंचल कार्यालयों में सामूहिक हड़ताल की थी। प्रशासन ने इन्हें हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का निर्देश दिया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करते हुए इन्होंने कार्य पर वापसी नहीं की। इसके बाद डीएम रिची पांडे ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सस्पेंड कर्मचारियों को नए स्थान पर देना होगा योगदान
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि “सरकार की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावित होने, अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना और सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।” निलंबन अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों को निर्धारित अंचल कार्यालयों में योगदान देना होगा।
किसे कहां करना होगा योगदान – कर्मचारियों की सूची
बाजपट्टी अंचल कार्यालय (मुख्यालय: मेजरगंज)
भूषण कुमार
पंकज कुमार
अजीत कुमार पोद्दार
संतोष कुमार
महेश कुमार
दिनेश कुमार
श्रीमती रिंकी कुमारी
रीगा अंचल कार्यालय (मुख्यालय: चोरौत)
अमरदीप कुमार
धर्मेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार
श्रवण कुमार
अविनाश कुमार
मेजरगंज अंचल कार्यालय (मुख्यालय: बेलसंड)
शिव कुमार
विकास कुमार
रवि कुमार
सुप्पी अंचल कार्यालय (मुख्यालय: पुपरी)
सतीश चंद्र मानव
पवन कुमार
राजू कुमार
राहुल कुमार
रोहित पासवान
बथनाहा अंचल कार्यालय (मुख्यालय: बोखड़ा)
सुनील कुमार
Read Also- UP news : खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, बच्ची समेत पांच बारातियों की मौत, कई घायल