Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहने से तीन घायल, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

Jamshedpur News : जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहने से तीन घायल, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News : सीतारामडेरा में मकान दबा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित हुयूम पाइप निर्माण नगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेणुका दास, उनका बेटा विनोद दास (47 वर्ष) और छोटा बेटा पविर दास (40 वर्ष) दब गए।

घटना के समय तीनों लोग घर में सो रहे थे। अचानक छत गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पास-पड़ोस के लोग उनकी चीख-पुकार सुनकर दौड़े और मलबा हटाकर बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल टेंपो की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। रेणुका दास की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका हाथ और पैर दोनों टूट चुके हैं।

रेणुका दास के चचेरे भाई उज्जवल दास ने बताया कि महिला विधवा हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। दोनों बेटे मजदूरी कर जैसे-तैसे घर चला रहे हैं। उन्हें न तो किसी सरकारी सहायता का लाभ मिलता है और न ही वृद्धा पेंशन। कई वर्षों से यह परिवार मिट्टी और खपड़े के जर्जर मकान में रह रहा था। लगातार बारिश से दीवारें कमजोर हो गई थीं और छत को सहारा देने वाला बांस व रोला भी सड़ चुका था। आज सुबह वही कमजोर संरचना जानलेवा बन गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परिवार को सहायता देने और पक्के मकान की व्यवस्था करने की मांग की है।

Read also Jamshedpur News : वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा जुगसलाई का संकल्प रेजीडेंसी परिसर

Related Articles