Home » झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

by Rakesh Pandey
Godda
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका/गोड्डा: झारखंड के दुमका और गोड्डा जिलों में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में चार बच्चे तालाब में डूब गये, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब चारों बच्चे तालाब में नहा रहे थे।

सभी बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष :

मृतकों की पहचान तनुश्री (10), सुजन कुमारी (12), नंदिनी कुमारी (10) और कुंदन कुमार (12) के रूप में की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चे पिंडरा के रहने वाले थे। वहीं गोड्ढा जिले के मनोहरपुर गांव के रेहान अंसारी और तौफीक अंसारी की भी डुबने से मौत हो गयी। दोनों की उम्र करीब 8 वर्ष थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख:

इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘पथरिया गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत की खबर से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख के इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।’’

READ ALSO : जमशेदपुर के अपराधियों ने एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र में की लूटपाट, एक लाख रुपये लूटकर फरार

खेलते खेलते गड्ढे में गिरे बच्चे:

गोड्डा के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) एस तिवारी ने बताया कि बच्चे खेलते समय अचानक गड्ढे में गिर गए और डूब गए। गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना के वक्त रेहान अंसारी और तौफीक अंसारी धान के खेत में खेल रहे थे। दोनों आठ साल के थे।

Related Articles