Home »  पश्चिमी सिंहभूम में छह आईईडी बरामद

 पश्चिमी सिंहभूम में छह आईईडी बरामद

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के पटातारोब से तुम्बाहाका गांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने छह आईईडी बम बरामद किया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर विफल कर दिया है। सुरक्षा बलों ने छह आईईडी बम बरामद किया है। सभी आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। बरामद आईईडी में छह-छह किलो का चार और पांच-पांच किलो के दो हैं।

एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं। इसी सूचना पर सुरक्षा बलों के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।

Related Articles