मुंबई: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन साल बाद बड़ा अपडेट आया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इस केस से संबंधित कुछ अहम सबूत मिले हैं। जिनके विश्वसनीयता की जांच की जा रही है। यह पहला मौका है जब महांराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में सबुत मिलने की बात कही है।
फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग हैं, जिनके पास इस मामले से जुड़ी जानकारी है, हम उन तक पहुंच चुके हैं। जल्द ही इस का खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेगी।
विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। तब यह बात कही गयी थी की उन्होंने सुसाइड किया है। लेकिन बाद में इस मामले की जांच सीबीआई को सौपा गया था। लेकिन सीबीआई ने भी इस केस में कुछ खास नहीं किया था लेकिन अब जाकर महाराष्ट्र सरकार के नंबर दो देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कुछ अहम जानकारी मिलने की बात कही है। देवेंद्र फडणवीस ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कहा- अभी तक जो भी जानकारी थी, वो अफवाहों पर आधारित थीं। इसी बीच कुछ लोगों ने हमसे कहा कि उनके पास इस केस से संबंधित कुछ ठोस सबूत हैं।
हमने उनसे बात की और पुलिस को वो सबूत सौंपने को कहा है। अभी उन सभी सबूतों की जांच की जा रही है। वो सबूत सही है या नहीं जांच के बाद ही इस पर कुछ ज्यादा कहा जा सकता है।
पोस्टमार्टम के समय मौजूद स्टॉब् ने कहा थ सुशांत का मर्डर हुआ था:
विदित हो कि इसी साल जनवरी में सुशांत केस में एक चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई थी। एक्टर के पोस्टमॉर्टम के वक्त मौजूद एक अटॉप्सी स्टाफ रूपकुमार शाह ने दावा किया कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उसने बताया था कि जब सुशांत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया तो उनकी गर्दन और शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान थे। जब उसने अपने सीनयर्स को यह बात बतानी चाही तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में बाद में बात करेंगे।
READ ALSO : दिल्ली की टीम कर रही थी जांच तब ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर व नर्स की नजरें झुक गईं
ड्रग्स एंगल भी खुलकर सामने आया था
CBI जब इस मामले की जांच कर रही थी तब इसमें ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की थी। जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी।
इस ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी थीं। उन्हें व उनके भाई को जेल तक जाना पड़ा था। रिया पर खुद व सुशांत को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके अलावा रिया पर सुशांत के घरवालों ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करती थीं।