Home » Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुनी गयीं सोनिया गांधी, वायनाड सीट छोड़ सकते हैं राहुल

Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुनी गयीं सोनिया गांधी, वायनाड सीट छोड़ सकते हैं राहुल

by Rakesh Pandey
SONIA GANDHI
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क: Sonia Gandhi elected chairperson of Congress Parliamentary party: सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस सांसदों व पार्टी नेताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के लि सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। सांसद गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने सोनिया गांधी के नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया।

Sonia Gandhi elected chairperson of Congress Parliamentary party: राहुल गांधी बन सकते हैं विपक्ष के नेता

इससे पहले दिल्ली के अशोका होटल में CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की मीटिंग हुई। बैठक तीन घंटे लंबी चली। बैठक में पार्टी नेताओं ने एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की मांग की। इस राहुल गांधी ने कहा इस पद के लिए मुझे सोचने का वक्त दीजिए। विपक्ष का नेता का पद पिछले 10 साल से खाली है।

Sonia Gandhi elected chairperson of Congress Parliamentary party:  दिल्ली में आप से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस
इससे पहले दिल्ली के अशोका होटल में CWC की मीटिंग हुई यह भी संकेत आये कि राहुल गांधी राहुल वायनाड सीट छोड़ सकते हैं। वहीं रायबरेली सीट पर सांसद बने रह सकते हैं। वहीं कांग्रेस ने आप से दिल्ली में गठबंधन तोड़ सकती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार ‘भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल समेत बड़े नेता के जेल में होने के कारण और आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के कारण गठबंधन में कांग्रेस को दिल्ली में नुकसान हुआ है। वहीं कांग्रेस पंजाब में अकेली लड़ी और अच्छा प्रदर्शन किया।

Sonia Gandhi elected chairperson of Congress Parliamentary party: लोकसभा में 10 साल से नहीं है नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली के अशोका होटल में CWC की मीटिंग में राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की मांग की गयी। इसपर राहुल गांधी ने सोचने का वक्त मांगा है। बता दें यह पद 2014 से खाली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत प्राप्त की थी। दोनों बार भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस ने ही जीती थी। नेता प्रतिपक्ष पद कांग्रेस को नहीं मिला। दरअसल, लोकसभा की कुल सीटों का 10 प्रतिशत सीटें जिस पार्टी के पास रहती हैं, उसी पार्टी का नेता प्रतिपक्ष चुना जाता है। इस पर कांग्रेस के 99 सीटें है, तो वह नेता प्रतिपक्ष का पद प्राप्त कर सकती है।

Read Also-इंतजार करें, कभी भी बन सकती है इंडिया गठबंधन की सरकार : ममता बनर्जी

Related Articles