जमशेदपुर/Sports Teacher Accident: वीमेन्स यूनिवर्सिटी की खेल शिक्षिका शान्ति मुक्ता बारला का साेमवार काे एक सड़क दुर्घटना (Sports Teacher Accident) में निधन हाे गया। जिसकी वजह से विश्वविद्यालय में शोक की लहर है। मिली जानकारी के तहत वह मूल रुप से गुमला की रहने वाली थी और आदित्यपुर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। सोमवार को वे अपनी मित्र सीमा कुमारी के साथ स्कूटी से गुमला जा रही थी, तभी रांची जिले के तमाड़ थाना अंतर्गत जोजोडीह में एनएच 33 पर एक कार ने उन्हें अपनी चपेट(Sports Teacher Accident) में ले लिया।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि सीमा गंभीर रुप से घायल हो गई। वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हाेंने खेल जगत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है। उनकी निधन पर विवि में शाेक सभा(Sports Teacher Accident) का भी आयाेजन हुआ। जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी की आंखें नम नजर आई।
Sports Teacher Accident : अंतरराष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में जीत चुकी थीं पदक
शान्ति मुक्ता बारला(Sports Teacher Accident) पिछले वर्ष 2023 में प्रथम ऑपन अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप दुबई में सम्मिलित हुई थी। जहाँ इन्होंने दो स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं एक कास्य पदक प्राप्त किया था। 15 दिसम्बर 2023 को विश्वविद्यालय के प्रथम एनुअल स्पोट्स मीट के मुख्य अतिथि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री ने शान्ति मुक्ता बारला (Sports Teacher Accident) को खेलजगत में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया था।
READ ALSO : कौन हैं नरेश गोयल, जिन्होंने कोर्ट से कहा- इससे अच्छा है जेल में ही मरने के लिए छोड़ दीजिए…