नई दिल्ली : Sri Lanka won Series India : विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। 27 साल के बाद भारत को श्रीलंका से करारी हार मिली है और श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज जीतकर एक नया रिकार्ड कायम किया है। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम में जितने खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर हैं, उसमें से अधिकांश विश्व कप-2024 का हिस्सा रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, जिन्होंने करीब सभी मैचों में अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी निचले क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया, जिसके कारण भारतीय टीम को हार मिली और श्रीलंका 27 साल के बाद भारत से सीरीज जितने में कामयाब रहा। इसके पहले श्रीलंका ने 1997 में भारत को मात दी थी।
Sri Lanka won Series India : भारतीय टीम 138 रन पर ढेर हो गई
भारतीय क्रिकेट टीम 138 रन पर ढेर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 248 रन बनाए। श्रीलंका की शुरुआत काफी अच्छी रही, जिसकी बदौलत वे इतने रन बना सके। शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि लक्ष्य 300 से पार होगा, लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंका टीम भी लड़खड़ा गई और 248 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उसके बाद कोई भी क्रीज पर टीक नहीं सका और लगातार विकेट गिरते चले गए। भारतीय टीम को विराट कोहली से भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका बल्ला भी नहीं चला और सस्ते में निपट गए। भारतीय टीम को 110 रन से हार मिली है।
Sri Lanka won Series India : दुनिथ वेल्लालागे ने रचा इतिहास
श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। दुनिथ वेल्लालागे ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे वनडे में उन्होंने पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। 108 बनाने के साथ उन्होंने सीरीज में कुल सात विकेट चटकाए। इस तरह से वे सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने और प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब उन्हें मिला।
Sri Lanka won Series India : रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ खराब रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ आज तक केवल तीन कप्तानों को वनडे सीरीज में हार मिली है। 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन और 1997 में सचिन तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज गंवाया था। अब ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम भी दर्ज हो गया है।
Read Also-Vinesh Phogat : विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, एक्स पर किया भावुक पोस्ट