Home » बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, हिंदुओं के खिलाफ बढ़ी हिंसा

बांग्लादेश में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, हिंदुओं के खिलाफ बढ़ी हिंसा

बांग्लादेश में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त में हुए हिंसक छात्र आंदोलन के दौरान, हिंदू समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाया गया था, जिसके चलते उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों को भी नुकसान पहुंचा गया है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बांग्लादेश के ओल्ड ढाका के पटुआतुली इलाके में रविवार रात को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हमला किया गया। सूत्रों के अनुसार यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों पर असामाजिक तत्वों ने ईंटें फेंकीं। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। फौरन उन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर छतों से पत्थरबाजी की गई गयी। घायल तीन लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पिछले कुछ दिनों में दुर्गा पूजा उत्सव से संबंधित 35 अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प

घटनास्थल पर स्थानीय ने नूर सुपर मार्केट में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद इनामुल हसन ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थता के चलते सेना को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंचे जवानों ने हल्का बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। उन्होंने बताया कि अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।

पूजा पंडाल पर बम फेंका गया

इससे पहले, शुक्रवार रात ओल्ड ढाका के तांती बाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर एक देसी बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ी हिंसा

बांग्लादेश में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त में हुए हिंसक छात्र आंदोलन के दौरान, हिंदू समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाया गया था, जिसके चलते उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों को भी नुकसान पहुंचा गया है।

मुकुट चोरी का ठीकरा पुजारी पर फोड़ा

हाल ही में, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मां काली के स्वर्ण मुकुट की चोरी के मामले में मंदिर के पुजारी और स्टाफ पर दोष मढ़ने की कोशिश की है। वहां के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मुख्य पुजारी ने नियमित पूजा की थी और मुकुट वहां मौजूद था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Read Also- क्यों मनाया जाता है World Students Day, जानें इस दिन का डॉ.कलाम से क्या है नाता

Related Articles