रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिलों के उपायुक्तों (DC) को अवैध बालू खनन पर तुरंत रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया है। यह आदेश सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से बालू ढोने की खबरों पर संज्ञान लेने के बाद दिया गया। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के डीसी को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों में भी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। दुमका जिले में चल रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर चिंता जताते हुए उन्होंने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रातोंरात अमीर बनने की चाह में युवा प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में अपना समय और मेहनत बर्बाद कर रहे हैं।
Read Also : Jharkhand Bus Owner Shot : झारखंड में बस मालिक को मारी गोली, मौत, लूट में हत्या की आशंका