Home » राज्य में 71 हजार विद्यार्थियों ने लिया स्नातक में नामांकन, 24 हजार एससी-एसटी

राज्य में 71 हजार विद्यार्थियों ने लिया स्नातक में नामांकन, 24 हजार एससी-एसटी

by Rakesh Pandey
Students Enrolled in Graduation
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Students Enrolled in Graduation: राज्य भर के सभी छह यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है। नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण पर है और अब तक पूरे राज्य भर के विभिन्न कालेजों में लगभग 71 हजार विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा चुका है। नव नामांकित छात्र-छात्राओं की कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो नव नामांकित विद्यार्थियों में सबसे अधिक संख्या अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं की है।

Students Enrolled in Graduation: राज्य भर में एससी-एसटी के 24 हजार नामांकन

चांसलर पोर्टल में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अलावा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, निलांबर पितांबर विश्वविद्यालय पलामू, रांची विश्वविद्यालय और सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में जातिवार नामांकन का आंकड़ा जारी किया गया है। इसके अनुसार सबसे अधिक 24,016 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने स्नातक में नामांकन कराया है। इसमें अनुसूचित जाति के 6226 और जनजाति के 17,790 विद्यार्थी हैं। वहीं सामान्य वर्ग के 16,162, पिछड़ा वर्ग एक के 21,825 और पिछड़ा वर्ग दो के 8,748 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

Students Enrolled in Graduation: कोल्हान व रांची विवि में जनजातीय छात्र अधिक

कोल्हान विश्वविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय में नामांकन पर नजर डालें तो अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। इस वर्ग के यहां नामांकन लेने वालों की संख्या क्रमश: 4214 व 4827 है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एसटी की 309, एससी की 38, बीसी टू की 64, बीसी वन की 289 और अनारक्षित वर्ग की 677 छात्राओं का नामांकन लिया गया है।

Students Enrolled in Graduation: बीबीकेएमयू में किस श्रेणी के कितने विद्यार्थी

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की बात करें तो यहां सामान्य वर्ग के 7646 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा चुका है। वहीं पिछड़ा वर्ग एक के 5262, अनुसूचित जाति के 1702, अनुसूचित जनजाति के 1471 और सबसे कम पिछड़ा वर्ग दो के 1237 ने स्नातक शैक्षणिक सत्र 2024-28 के लिए नामांकन ले चुके हैं।

Read Also-NIT Jamshedpur Registrar: NIT जमशेदपुर के रजिस्ट्रार के खिलाफ विभागी जांच शुरू, बिना सतर्कता मंजूरी के नियुक्ति का आराेप

Related Articles