Home » Jamshedpur Suicide : बारीडीह में इंटर की छात्रा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

Jamshedpur Suicide : बारीडीह में इंटर की छात्रा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में 19 वर्षीय एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा का नाम नलिनी बिरुआ है। वह एग्रीको स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 11 कक्षा की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्युशन से लौटने के बाद फंदे पर झूल गई

नलिनी ने शनिवार शाम ट्यूशन से वापस आने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था, क्योंकि उसकी मां काम पर गई थी और छोटा भाई बाहर खेल रहा था। जब मां घर आई, तो उसने नलिनी का कमरा बंद पाया। पहले तो मां ने काफी देर तक आवाज लगाई। जब नलिनी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसकी मां ने खिड़की से झांक देखा। अंदर का मंजर देख नलिनी की मां के होश उड़ गए। उसने देखा कि नलिनी फांसी के फंदे से साड़ी के सहारे लटकी हुई है।

छात्रा की मौत पर घर में पसरा मातम

नलिनी के भाई लखन बिरुआ ने बताया कि उसके पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी और घर की जिम्मेदारी उसकी मां संभालती है। नलिनी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। रविवार को पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read also Navratri 2025 9th Day Puja Vidhi : नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, जानें रामनवमी पूजन विधि और भोग

Related Articles