Home » Sunil Chetri: 8 महीने में रिटायरमेंट से वापसी की, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच

Sunil Chetri: 8 महीने में रिटायरमेंट से वापसी की, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच

छेत्री ने संन्यास लेने के बाद भी भारतीय सुपर लीग (ISL) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है। इस सीजन में उन्होंने 12 गोल किए और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

by Anurag Ranjan
Sunil Chetri: 8 महीने में रिटायरमेंट से वापसी की, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अचानक ही अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है और अब वह मार्च में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। छेत्री ने पिछले साल जून में कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में गोल रहित ड्रॉ के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अब आठ महीने बाद, वह वापसी कर रहे हैं और 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर के तीसरे दौर में भारतीय टीम के साथ मैदान में होंगे।

ISL में बेंगलुरू के लिए खेलते रहे हैं छेत्री

छेत्री ने संन्यास लेने के बाद भी भारतीय सुपर लीग (ISL) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है। इस सीजन में उन्होंने 12 गोल किए और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनील छेत्री ने अब तक 94 गोल किए हैं, जिसके साथ वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डेई के बाद चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

इंडियन फुटबॉल टीम ने की पुष्टि

इंडियन फुटबॉल टीम ने सोशल मीडिया के जरिए छेत्री की वापसी की पुष्टि की है। टीम ने कहा कि छेत्री मार्च में फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए भारतीय टीम में लौटेंगे। अपने करियर में करीब 19 साल तक उन्होंने 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

मिल चुके हैं कई पुरस्कार

सुनील छेत्री को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जिनमें 2011 में अर्जुन पुरस्कार, 2019 में पद्मश्री और 2021 में खेल रत्न पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने भी हाल ही में छेत्री की प्रशंसा की और भारतीय फुटबॉल में उनकी अहम भूमिका को सराहा। भूटिया ने कहा कि, “सुनील छेत्री के बाद हमें भारतीय फुटबॉल को आगे बढ़ाने वाला कोई बड़ा स्ट्राइकर नजर नहीं आता।

Read Also: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग गिरफ्तार: चंडीगढ़ पुलिस ने चेक बाउंस मामले में की कार्रवाई

Related Articles