Home » कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पंजाब व हिमाचल में पार्टी हो सकती है प्रभावित  

कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, पंजाब व हिमाचल में पार्टी हो सकती है प्रभावित  

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़/Tajinder Singh Bittu: लोकसभा चुनाव में दल बदल का सिलसिला अभी जारी है। कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों जगहों पर कांग्रेस का नुकसान हो सकता है। दरअसल, जालंधर के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दिया है।

उन्होंने इस्तीफा कांग्रेस को सौंप दिया है। उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं। तजिंदर को इसलिए बड़ा नेता माना जा रहा है, क्योंकि पंजाब में अच्छी पकड़ होने के साथ, वह हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी भी थे। इस पद से भी शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम के 34 सीटों पर उन्होंने कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत दिलाई थी। तजिंदर सिंह बिट्टू ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। तजिंदर सिंह बिट्टू प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं।

Tajinder Singh Bittu: हिमाचल कांग्रेस भी परेशानी में आ गई

चुनाव से पहले सह प्रभारी का इस्तीफा देने से कांग्रेस की परेशानी बढ़ गई है।  इससे हिमाचल कांग्रेस भी परेशानी में आ गई है। अब कांग्रेस के लिए एक सह प्रभारी नियुक्त करने की चुनौती होगी। वहीं, भाजपा को हिमाचल में कांग्रेस को घेरने का बहाना मिल गया है। अब सब की नजर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पर है। अब देखना है कि कांग्रेस आगे क्या करती है।

12 साल बाद राजनीति में दोबारा हुई थी इंट्री

मालूम हो कि वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू 12 साल सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। 2017 में फिर उन्होंने राजनीति में इंट्री ली। कांग्रेस के लिए काम करना शुरू किया। जलांधर से पनसप चेयरमैन बनें। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के भी वह चेयरमैन रह चुके हैं। वोटिंग से पहले उनका पार्टी से इस्तीफा देना कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि, तजिंदर सिंह बिट्टू का जालंधर सहित कई सीटों पर प्रभाव है। शनिवार को कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं। पंजाब और हिमाचल के कई नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

READ ALSO : टाटा स्टील में हुई दुर्घटना मामले में पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी बरी

Related Articles