Home » टैरिफ वाॅर से वैश्विक व्यापार में आ सकती 3 प्रतिशत तक की कमी, भारत को होगा फायदा, जानिए कैसे?

टैरिफ वाॅर से वैश्विक व्यापार में आ सकती 3 प्रतिशत तक की कमी, भारत को होगा फायदा, जानिए कैसे?

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष अर्थशास्त्री के अनुसार टैरिफ के कारण वैश्विक व्यापार में 3% तक की कमी आ सकती है। इससे अमेरिका और चीन जैसे बाजारों से निर्यात घट सकता है। वहीं दूसरी तरफ इसका लाभ भारत, कनाडा, ब्राजील जैसे देशों को मिल सकता है। अर्थशास्त्री के अनुसार इससे व्यापार के तौर- तरीकों में भी बदलाव आने की संभावना है।

वैश्विक व्यापार में आ सकती 3% तक की गिरावट

इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की निदेशक पामेला कोक हैमिल्टन ने शुक्रवार को जिनेवा में यह कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए, टैरिफ वाॅर से वैश्विक व्यापार में 3% तक की गिरावट आ सकती है। जिससे वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 0.7% तक कम होने की आशंका है। विकासशील देशों के लिए यह स्थिति अधिक घातक सिद्ध होगी। इससे वैश्विक व्यापार अमेरिका और चीन जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से स्थानांतरित हो सकता है। इन देशों के निर्यात घटने की भी आशंका है। इसका फायदा भारत, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों को मिल सकता है।

भारत अमेरिका के साथ कर सकता साझेदारी

वर्तमान समय में ट्रंप ने अलग-अलग देशों पर अलग-अलग टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया है। अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ तो वही बांग्लादेश पर 37% का टैरिफ लगाया है। बांग्लादेश जैसे विकासशील देश पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। इसका फायदा भारत को हो सकता है। बांग्लादेश अमेरिका को रेडीमेड गारमेंट्स (परिधान) का निर्यात करता है। बांग्लादेश के स्थान पर भारत इस व्यापार में अमेरिका से साझेदारी कर सकता है।

मेक्सिको हुआ निर्यात से अत्यधिक प्रभावित

अमेरिका ने भारत सहित कुछ अन्य देशों को 90 दिनों तक टैरिफ से छूट दे दी है, लेकिन इससे चीन को कोई भी राहत नहीं मिली है। अमेरिका ने चीन पर 145% टैरिफ लगाया है। वहीं इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 125% का टैरिफ लगा दिया। इन देशों के टैरिफ वाॅर का फायदा कुछ हद तक कनाडा, ब्राजील और भारत को मिलने की संभावना है। पामेला ने मेक्सिको से निर्यात का उदाहरण देते हुए, यह कहा कि मेक्सिको निर्यात से अत्यधिक प्रभावित हुआ है।

Related Articles